Hindi MeinHindi Mein
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Facebook Twitter Instagram
Facebook Twitter Instagram
Hindi MeinHindi Mein
  • Home
  • News
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Sports
  • Tech
  • Tips
  • Travel
Hindi MeinHindi Mein
Home»Stories In Hindi»Top 10 Best Short Stories In Hindi 2023 हिंदी में

Top 10 Best Short Stories In Hindi 2023 हिंदी में

0
By Sahil on January 8, 2020 Stories In Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Reddit Telegram WhatsApp Email
Best Short Stories In Hindi:- Here I’m sharing with you the top 10 Best Short Stories In Hindi which is really amazing and awesome these Best Short Stories In Hindi will teach you lots of things and gives you an awesome experience. You can share with your friends and family and these short stories will be very useful for your children or younger siblings.
 
Top 10 Best Short Stories In Hindi

Best Short Stories In Hindi 2022

लालची औरत और चाँदी के अण्डे Latest Best Short Stories In Hindi

Latest Best Short Stories In Hindi
अरब के एक शहर में एक गरीब बूढ़ी औरत रहती थी। वह हर सप्ताह अपनी कमाई में से कुछ पैसे बचाती थी। एक दिन उन पैसों को ले कर वह बाज़ार गई।
 
वहाँ उसने एक बहुत सुंदर मुर्गी देखी और उसे खरीद लिया। अगली सुबह मुर्गी का अंडा देखकर वह चकित रह गई क्योंकि मुर्गी ने चांदी का अण्डा दिया था।
 
चाँदी का अण्डा देख उसे लालच आ गया, उसने सोचा-“अगर मुर्गी ज्या दा खाएगी तो ज्यादा चाँदी के अण्डे देगी।” यही सोच कर वह मुर्गी को दिन में कई-कई बार खाना खिलाने लगी।
 
बेचारी मुर्गी ज्यादा खाना खाने के कारण बीमार रहने लगी। लालची औरत अभी भी अपनी भूल को नहीं समझ पाई।
 
इसका नतीजा यह हुआ कि मुर्गी ने अण्डे देने बंद कर दिए और अंत में एक दिन मुर्गी मर गई। मूर्ख बुढ़िया अपने लालच के कारण गरीब ही रह गई।

Related:-

  • Moral Story In Hindi With Picture
  • Short Moral Story In Hindi For Class 1
  • Story For Moral In Hindi

लापता ऊँट New Best Short Stories In Hindi

New Best Short Stories In Hindi
एक गाँव में चार बुद्धिमान भाई रहते थे एक दिन उन्होंने रास्ते में ऊँट के पैरों के निशान देखे। आगे जाने पर उन्हें एक अरबी व्यक्ति मिला।
 
अरबी ने कहा-“मेरा ऊँट खो गया है।” यह सुनकर एक भाई बोला-“क्या वह ऊँट काना और लंगड़ा है?” दूसरा भाई बोला-“क्या उसकी पूँछ नहीं है?”
 
तीसरे ने कहा-“क्या उसने एक बोरा अनाज और शहद का मटका उठा रखा है?” चौथे ने कहा-“उन्होंने ऊँट नहीं देखा।” अरबी को उन चारों पर चोरी का शक हुआ,
 
क्योंकि उसका ऊँट वैसा ही था, जैसा उन्होंने बताया था। उसने राजा से उनकी शिकायत की। पूछने पर उन्होंने बताया कि ऊँट के एक पैर का निशान दूसरे पैरों से कम गहरा था
 
और घास रास्ते के एक तरफ से ही खाई गई थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि वह ऊँट लंगड़ा और काना होगा। ऊँट का गोबर इधर-उधर गिरा हुआ नहीं था, इसलिए उन्हें लगा कि उसकी पूँछ नहीं होगी।
 
अनाज और शहद गिरा देख वे समझ गए कि ऊँट ने अनाज और शहद उठा रखा होगा। यह सब सुनकर राजा चारों भाईयों से बहुत प्रभावित हुआ। उसने उन्हें दरबार में नौकरी दे दी।
Related:-
  • Hindi Stories For Class 2
  • Motivational Story In Hindi For Success
  • Short Story In Hindi For Class 4th

भोला बंटी Amazing Best Short Stories In Hindi

Amazing Best Short Stories In Hindi
एक बार, एक लड़का था जो बहुत भोला था। उसके दो मित्र थे, गगन और मदन। वह हमेशा उसके भोलेपन का मज़ाक उड़ाया करते थे।
 
एक दिन गगन और मदन को बेटे के साथ मज़ाक करने की सूझी। वे उसके घर गए और बोले-“चलो, नदी के किनारे जादुई काला पत्थर ढूंढने चलो,
 
जो अपने स्वामी को अदृश्य बना देता है। हम हर काला पत्थर उठाकर देखेंगे।” उन तीनों ने मिलकर नदी के किनारे काले पत्थर बटोरे और फिर उन्हें जाँचने लगे।
 
तभी, गगन ने मदन को आँख मार कर कहा-“मदन, बंटी कहाँ गया?” मदन बोला-“पता नहीं कहाँ चला गया। कहीं दिखाई नहीं दे रहा।”
 
जब बंटी ने यह सुना तो वह समझा, उसे जादुई पत्थर मिल गया। वह घर की ओर भागने लगा क्योंकि वह किसी को वह पत्थर देना नहीं चाहता था।
 
बंटी को भागता हुआ देख गगन और मदन ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। उन्होंने फिर से उसे मूर्ख बना दिया था।
Related:-
  • Stories In Hindi With Moral For Class 7
  • Short Story For Kids In Hindi
  • Stories In Hindi For Children

ग़रीब लक्कड़हारा Awesome Best Short Stories In Hindi

Awesome Best Short Stories In Hindi
एक बार एक गरीब लकड़हारा अपने सात बच्चों के साथ रहता था। वह इतना गरीब था कि वह अपने बच्चों को ठीक से खाना भी नहीं दे पाता था।
 
लाचार हो कर उसने बच्चों को जंगल में छोड़ने का फैसला किया। लेकिन सबसे छोटे बच्चे ने उसकी बात सुन ली। उसने बहुत सारे सफेद पत्थर अपनी जेब में भर लिए।
 
अगले दिन जब वे सब जंगल में जा रहे थे तो वह रास्ते में पत्थर गिराता रहा। पिता जंगल में बच्चों को छोड़कर वापिस चला गया।
 
छोटा बच्चा उन पत्थरों की मदद से अपने भाई-बहनों को घर ले आया। अगली बार वह बच्चा पत्थर नहीं बटोर पाया। इसलिए उसने रास्ते में रोटी के टुकड़े फेंके जिन्हें चिड़िया और जानवर खा गए।
 
बच्चे इस बार घर का रास्ता नहीं ढूंढ पाये और वे रोने लगे। वहीं घर में जब बच्चों के पिता को अपनी गलती का ‘एहसास हुआ,
 
तो वह भी जंगल में अपने बच्चों को ढूढने निकल पड़ा। अपने पिता के सामने देखकर बच्चे भाग कर उनके पास गये। पिता ने उनसे वादा किया कि आगे से वह ऐसा कभी नही करेगा। बच्चे खुशी-खुशी अपने पिता के साथ घर की ओर चल पड़े।
Related:-
  • Hindi Moral Stories For Class 8
  • Short Story in Hindi For Class 6
  • Hindi Interesting Stories

औरत और बौना Unique Best Short Stories In Hindi

Unique Best Short Stories In Hindi
बहुत पहले एक औरत पत्थर के घर में रहती थी। उसका एक बहुत सुंदर बगीचा था। उस बगीचे में एक बौना रहता था। औरत को बौने से कोई शिकायत नहीं थी।
 
उसे गाना बहुत पसंद था। परन्तु वह बेसुरी थी। उस पर, वह एक ही गाना बार-बार गाती थी। एक दिन उसने गाना इतनी बार गाया कि बौना चिड़ गया।
 
बौना ज़ोर से चिल्लाया-“गाना बंद करो!” औरत यह अपमान सह न सकी और बोली-“यह मेरा बगीचा है। तुम्हें मेरा गाना नहीं सुनना, तो यहाँ से चले जाओ।”
 
यह सुनकर बौने को गुस्सा आ गया। उसने औरत के सिर को भेड़ के सिर में बदल दिया। औरत ने बौने को वहाँ से भगाने के लिए अपने भाई को बुलाया।
 
उसके भाई ने उसे समझाते हुए कहा-” तुम्हें अगर अपना सिर वापस चाहिए तो मैं सोचता हूँ, तुम संगीत सीख लो।” औरत संगीत सीखने लगी।
 
एक दिन उसने बहुत मीठी आवाज़ में गाना गाया। जिसे सुनकर बौने ने उसका सिर पहले जैसा ही कर दिया। अब बौना फिर से औरत के बगीचे में रहने लगा।
Related:-
  • Hindi Moral Story For Class 9
  • Hindi Moral Stories For Class 5th
  • 10 Lines Short Stories With Moral In Hindi

मेहनती किसान Best Short Stories In Hindi

Best Short Stories In Hindi
बहुत पहले, एक किसान का हरि नाम का लड़का था। वह बड़ा हो गया था इसलिए उसे गायों को चराने का काम सौंपा गया।
 
वह गायों को पहाड़ों के ऊपर घास के मैदानों में चरने के लिए लेकर जाता और दूध दोहने के समय लेकर आता। उसके दोस्त भी किसान थे,
 
लेकिन वे सब अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते थे। हरि अपनी हर गाय पर ध्यान देता था। उसने देखा था कि सभी गायें अलग तरह का चारा खाना पसंद करती थीं।
 
किसी को छोटे पीले फूलों वाली घास पसंद थी। किसी को जंगली मकई पसंद थी। हरि अपने परिवार को गायों को खाने की आदतों और दूध के अलग स्वादों के बारे में बताता।
 
वे उसकी बातों पर हंसते और कहते- “सभी गायों का दूध एक जैसा होता है।” लेकिन हरि जब बड़ा हुआ तो उसने मीठे फूल खाने वाली गायों को पाला।
 
जिनके दूध से उसने स्वादिष्ट पनीर और क्रीम बनाया। इस तरह से वह बहुत अमीर और मशहूर हो गया।
Related:-
  • Stories In Hindi With Moral Values
  • Moral Stories In Hindi Very Short
  • Stories In Hindi For Reading

राजकुमारी और जादूगर Best Magic Short Stories In Hindi

Best Magic Short Stories In Hindi
बहुत पहले, कहीं एक बुरा जादूगर था। उसने एक राजकुमारी को अपने घर में बंदी बना रखा था। वह उसके साथ विवाह करना चाहता था।
 
राजकुमारी को बचाने के लिए राजा ने एक घुड़सवार सैनिक को भेजा। बहादुर सैनिक ने राजकुमारी को बचा लिया लेकिन जादूगर अभी भी उनका पीछा कर रहा था।
 
राजकुमारी भी जादू जानती थी। उसने जादू से स्वयं को एक मटका, सैनिक को एक बूढ़ा आदमी और घोड़े को एक कूआँ बना दिया।
 
जादूगर उनको पहचान नहीं पाया और गलत दिशा में चला गया। लेकिन जल्दी ही जादूगर को पता चल गया और वह फिर से उनका पीछा करने लगा।
 
इस बार, राजकुमारी ने स्वयं को एक बत्तख, घोड़े को चॉकलेट की नदी और सैनिक को एक फूल का पौधा बना दिया। जादूगर को चॉकलेट बहुत पसंद थी।
 
उसने इतनी चॉकलेट पी कि उसका पेट फट गया और वह मर गया। राजकुमारी और सैनिक एक दूसरे को पसंद करने लगे थे, इसलिए उन्होंने शादी कर ली।
Related:-
  • Moral Stories In Hindi For Class 3
  • Story Of Animals in Hindi
  • Short Moral Story In Hindi For Class 10

सबसे अच्छी जोड़ी Lovely Best Short Stories For Kids In Hindi

Lovely Best Short Stories For Kids In Hindi
बहुत पहले, एक राजा था जिसकी नौ सुंदर और जवान बेटियाँ थीं। राजा की पत्नी का बहुत पहले ही देहांत हो चुका था। राजा स्वयं ही बेटियों का ध्यान रखता था।
 
वह उनको सबसे अच्छा बनाना चाहता था। वह हमेशा ध्यान रखता था कि उनके दाँत, उनके कपड़े और उनके जूते सबसे बढ़िया हों।
 
हर सप्ताह वह घोषणा करता कि वह उन सबसे अच्छी नौ राजकुमारियों के लिए सबसे अच्छे नौ राजकुमार ढूंढ रहा है। लेकिन कोई राजकुमार उनसे शादी करने नहीं आता था।
 
सब डरते थे कि वे उनकी तरह सबसे अच्छे नहीं थे। एक दिन राजा की बेटियों ने सोचा-“पिताजी की इस अजीब घोषणा के कारण हमारी शादी कभी नहीं हो पायेगी।”
 
अगले दिन राजकुमारियों ने यह घोषणा करवा दी कि राजकुमारियाँ, हंसमुख राजकुमारों से शादी करना चाहती हैं।” इस घोषणा के बाद सारी राजकुमारियों की शादी छह महीनों में ही हो गई और सभी जोड़े खुशी खुशी रहने लगे।
Related:-
  • Old Stories In Hindi
  • Jungle Ki Kahani
  • Dadimaa Ki Kahaniya

समझदार तारा Children Short Best Stories In Hindi

Children Short Best Stories In Hindi
एक बार तारा नाम की एक लड़की थी। हर सोमवार को उसकी माँ को काम पर जाना होता था। इसलिए सोमवार की दोपहर वह अपने घर की बजाय अपनी दादी के घर जाती थी।
 
उसकी दादी का घर पास में ही था। एक दिन, वह दादी के घर गई तो उसने देखा, दादी के पैर में मोच आ रखी थी। वह दर्द के मारे हिल भी नहीं पा रही थीं।
 
उन्होंने तारा के लिए चाय बना रखी थी। तारा ने उनसे कहा-“दादी, आप चिंता मत करो। मैं सब सम्भाल लूंगी।” उसने दादी के पैर पर पट्टी बांधी ताकि उनको आराम मिले। फिर उसने अपनी चाय पी और बड़ी दीदी को भी दी।
 
उसके बाद उसने रसोई साफ  की और दादी के स्वेटर में बटन लगाया। घड़ी में शाम के पाँच बज गए थे। तारा की माँ उसे घर ले जाने के लिए आई।
 
दादी का कमरा तब तक साफ हो चुका था। दादी बहुत खुश थी। उन्होंने तारा को बार-बार आशीर्वाद दिया।
Related:-
  • Hindi Funny Story For Kids
  • Panchtantra Moral Stories In Hindi
  • Small Moral Stories In Hindi

सोहन की मित्र Best Short Stories In Hindi

Best Short Stories In Hindi
एक समय सोहन नाम का लड़का एक छोटे तालाब के किनारे बैठा हुआ था। उसे वहाँ मछली पकड़ने के लिए आना पड़ता था तभी एक नन्ही परी सुन्दर पीले रंग के कपड़े पहने वहाँ आई।
 
उसने सोहन से पूछा क्या वह उसका मित्र बनेगा। सोहन ने हिचकिचाते हुए कहा-“तुम मेरा नाम कैसे जानती हो? मैं नहीं जानता तुम कौन हो ?”
 
“मेरा नाम खुशी है। मैं एक परी हूँ। अब बताओ क्या तुम मेरे मित्र बनोगे ?”-उसने पूछा। तभी अचानक बारिश शुरु हो गई। “हे भगवान! यह बारिश तो मेरी सारी छुट्टियाँ बरबाद कर देंगी।”
 
-सोहन ने दुखी होते हुए कहा। “शांत रहो मैं तुम्हारे साथ हूँ। मैं सब ठीक कर दूंगी।”-खुशी ने कहा। उसने अपनी जादुई छड़ी घुमाई और कहा-“
 
आबरा का डाबरा। बादलों को गायब होता देख सोहन चकित रह गया। अब सोहन खुशी जैसी मित्र पाकर बहुत खुश था।
 
Also Read:-
  • Nursery Stories In Hindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Reddit Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTop 10 Nursery Stories In Hindi नर्सरी कहानियां 2023
Next Article Top 10 Stories In Hindi Comedy हिंदी में कहानियां 2023
Sahil

    Hey there! I'm Ankit, your friendly wordsmith and the author behind this website. With a passion for crafting engaging content, I strive to bring you valuable and entertaining information. Get ready to dive into a world of knowledge and inspiration!

    Related Post

    Birbal Ki Khichdi Story in Hindi – Akbar Aur Birbal Ki Buddhimaani Bhari Kahani

    May 24, 2026

    The Dove and the Ant Story – A Sweet Tale About Kindness and Thanks

    May 24, 2026

    The Thirsty Crow Story – A Quick Tale About Being Smart and Not Giving Up

    May 22, 2026

    Most Popular

    Birbal Ki Khichdi Story in Hindi – Akbar Aur Birbal Ki Buddhimaani Bhari Kahani

    May 24, 2026

    The Dove and the Ant Story – A Sweet Tale About Kindness and Thanks

    May 24, 2026

    The Thirsty Crow Story – A Quick Tale About Being Smart and Not Giving Up

    May 22, 2026

    Motivational Story in Hindi for Student – Mehnat, Vishwas Aur Safalta Ki Kahani

    May 22, 2026
    Hindimein.in © 2026 All Right Reserved
    • Home
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Sitemap

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.